गुरुग्राम: गुरुग्राम के होटल में कपल की डेडबॉडी मिली, दोनों की छाती में गोलियां लगीं, रूम नंबर 303 में ठहरे थे
गुरुग्राम के होटल में युवक-युवती की बिस्तर पर लाश मिली है। दोनों की छाती पर एक-एक गोली लगी है। पुलिस ने उनके बगल से ही पिस्टल भी बरामद की है। मरने वाली लड़की 24 फरवरी को घर से पेपर देने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। युवती (20) गांव शिकोहपुर की रहने वाली है। वहीं युवक पटौदी के गांव लोकरी का रहने वाला (23) है।