गुरुग्राम: BJP ने गुरुग्राम में बागी 58 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी की रद्द
गुरुग्राम में नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल और बागी के रूप में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 58 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने छह साल तक निष्कासित कर दिया है। इनमें गुरुग्राम के 44 मानेसर के 13 औरपटौदी से एक कार्यकर्ता का नाम है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव की तरफ से पत्र जारी किया गया।