गया टाउन सीडी ब्लॉक: हाईटेक नकल का भंडाफोड़: BPSC ADEO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार
गया में बीपीएससी परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज केंद्र पर एक अभ्यर्थी को कान में ब्लूटूथ डिवाइस छिपाकर परीक्षा देते पकड़ा गया। वीक्षकों को उसकी संदिग्ध हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद जांच में डिवाइस बरामद हुआ। अभ्यर्थी ने एक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फेंकने की कोशिश की, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।