Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

सामाजिक चेतना मंच का गठन, सर्व समाज को साथ लेकर कार्य करने का लिया संकल्प। शेखपुरा। जीवन ज्योति आंख अस्पताल के प्रांगण में सुरेंद्र प्रसाद साव की अध्यक्षता में जिले के प्रबुद्ध लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “सामाजिक चेतना मंच” का गठन किया गया, जो सर्व समाज और सर्व समुदाय को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों पर कार्य करेगा। बैठक में मंच के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें समाज में सामाजिक सद्भाव, प्रेम, भाईचारा, गरीबों का कल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को जागरूक करना प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए गए। उपस्थित लोगों ने समाज और देश के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से डॉ. राकेश रंजन को मंच का संयोजक बनाया गया। वहीं तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें सुरेंद्र प्रसाद साव, मो. वाहिद खान और ब्रजेश कुमार सुमन को शामिल किया गया। बैठक में डॉ. राकेश रंजन, सुरेंद्र प्रसाद साव, वाहिद खान, ब्रजेश कुमार सुमन, चंदन कुशवाहा, नवीन कुमार, रंजीत कुमार, अरविंद कुमार, सुदामा प्रसाद, नसर बेलाल, चंदन चंद्रवंशी सहित जिले के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा मंच को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 23, 2026

MORE NEWS

डेंगू की रोकथाम को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी ने डोर-टू-डोर सफाई और फॉगिंग करने हेतु निर्देश।

जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में डेंगू के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण को लेकर आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने जिले भर में स्वास्थ सेवाओं और रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर साफ़-सफाई अभियान चलाया जाए और एंटी-लार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू रोगियों के त्वरित और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में 30 बेड का समर्पित वार्ड तैयार किया गया है।  उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक दवाओं और टेस्ट किट की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई है और सभी पंचायतों के मुखिया जी के माध्यम से फॉगिंग एवं स्वच्छता कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
इस समीक्षा बैठक में जिले के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधक,सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ इंडिकेटर कर्मी जिला प्रशासन की अपील की अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

डेंगू की रोकथाम को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी ने डोर-टू-डोर सफाई और फॉगिंग करने हेतु निर्देश। जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में डेंगू के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण को लेकर आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने जिले भर में स्वास्थ सेवाओं और रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर साफ़-सफाई अभियान चलाया जाए और एंटी-लार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू रोगियों के त्वरित और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में 30 बेड का समर्पित वार्ड तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक दवाओं और टेस्ट किट की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई है और सभी पंचायतों के मुखिया जी के माध्यम से फॉगिंग एवं स्वच्छता कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस समीक्षा बैठक में जिले के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधक,सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ इंडिकेटर कर्मी जिला प्रशासन की अपील की अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 23, 2026