सामाजिक चेतना मंच का गठन, सर्व समाज को साथ लेकर कार्य करने का लिया संकल्प।
शेखपुरा। जीवन ज्योति आंख अस्पताल के प्रांगण में सुरेंद्र प्रसाद साव की अध्यक्षता में जिले के प्रबुद्ध लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “सामाजिक चेतना मंच” का गठन किया गया, जो सर्व समाज और सर्व समुदाय को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों पर कार्य करेगा।
बैठक में मंच के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें समाज में सामाजिक सद्भाव, प्रेम, भाईचारा, गरीबों का कल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को जागरूक करना प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए गए। उपस्थित लोगों ने समाज और देश के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
सर्वसम्मति से डॉ. राकेश रंजन को मंच का संयोजक बनाया गया। वहीं तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें सुरेंद्र प्रसाद साव, मो. वाहिद खान और ब्रजेश कुमार सुमन को शामिल किया गया।
बैठक में डॉ. राकेश रंजन, सुरेंद्र प्रसाद साव, वाहिद खान, ब्रजेश कुमार सुमन, चंदन कुशवाहा, नवीन कुमार, रंजीत कुमार, अरविंद कुमार, सुदामा प्रसाद, नसर बेलाल, चंदन चंद्रवंशी सहित जिले के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा मंच को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 23, 2026