डेंगू की रोकथाम को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी ने डोर-टू-डोर सफाई और फॉगिंग करने हेतु निर्देश।
जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में डेंगू के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण को लेकर आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने जिले भर में स्वास्थ सेवाओं और रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर साफ़-सफाई अभियान चलाया जाए और एंटी-लार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू रोगियों के त्वरित और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में 30 बेड का समर्पित वार्ड तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक दवाओं और टेस्ट किट की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई है और सभी पंचायतों के मुखिया जी के माध्यम से फॉगिंग एवं स्वच्छता कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
इस समीक्षा बैठक में जिले के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधक,सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ इंडिकेटर कर्मी जिला प्रशासन की अपील की अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।