प्रतापगढ़: DIOS ऑफिस के बगल मामूली विवाद के चलते गाड़ी में तोड़फोड़, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
नगर कोतवाली के डीआईओएस ऑफिस के बगल मामूली विवाद के चलते शनिवार शाम 5:00 बजे दबंगों ने एक गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी है। गाड़ी चालक ने बताया कि रांग साइड जा रहे हैं बाइक सवारो से गाड़ी टच होने के बाद विवाद हुआ। जिसके बाद उसकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ किया गया।