सारठ: बीडीओ सीके सिंह ने सारठ प्रखंड में SIR के सफल क्रियान्वयन को लेकर बूथों में प्रतिनियुक्त वॉलेंटियर को दिया प्रशिक्षण
BDO सीके सिंह ने SIR के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी बूथों में प्रतिनियुक्त वॉलेंटियर शिक्षकों को सारठ प्रखंड में सोमवार शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया। बताया कि 30 जुलाई तक चलने वाले SIR के कार्यक्रम को लेकर BLO द्वारा बांटे जा रहे गणना प्रपत्र भरने, अलग उम्र के मतदाता की भिन्न प्रक्रिया होने व एक भी योग्य मतदाता के नहीं छूटे, इसके लिए गंभीर रहने के निर्देश दिए