अजीतमल: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन और विभिन्न मेलों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कोतवाली औरैया, दिबियापुर और फफूंद थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-