मिर्ज़ापुर: सरदार पटेल चौक पर पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
सरदार पटेल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गवाने वालों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाल।