मिर्ज़ापुर: जमीन पट्टा करने की मांग को लेकर तिलई मौआर गांव के निषाद समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
सदर तहसील क्षेत्र के तिलई मौआर गांव के निषाद समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गंगा के किनारे की जमीन पर वह खेती बाड़ी करते हैं। आरोप लगाया कि गांव की कुछ दबंग किस्म के लोग उन्हें परेशान करते हैं। जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जमीन पट्टा करने की मांग की। जिससे वह अपना और अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर सकें।