मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना विंध्याचल पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की बहन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई शुक्रवार की शाम लगभग 3:00 बजे उप निरीक्षक विजय नारायण पांडे पुलिस टीम द्वारा विंध्याचल क्षेत्र से नामजद अभियुक्त फैजान पुत्र मोहम्मद निवासी कंतित थाना विंध्याचल को जेल भेजा गया।