सदर: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने नाज़ फातिमा हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Sadar, Allahabad | Aug 12, 2026
प्रयागराज जिले में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति दीनानाथ मौर्य (निवासी: पट्टी, नरेंद्रपुर, जौनपुर) ने करेली 60 फीट रोड स्थित 'नाज़ फातिमा हॉस्पिटल' के प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।दीनानाथ मौर्य ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को 17 जुलाई 2026 को डिलीवरी के लिए नाज़ फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।