मुरैना नगर: साइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान छात्रों ने संदिग्ध युवक को ऋषि गालव महाविद्यालय के सामने कोचिंग सेंटर के पकड़ा
साइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान छात्रों ने संदिग्ध युवक को ऋषि गालव महाविद्यालय के सामने स्थित एक कोचिंग सेंटर के सामने से पकड़ लिया। शहर में लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान छात्रों ने शनिवार को एक संदिग्ध युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। छात्रों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर चोरियों के बारे में खुलासा करेगी।