मुरैना - नवनीत सिंह तोमर अंबाह जेल से हुए रिहा।
मुरैना: कई दिनों से अपने गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे नवनीत सिंह तोमर को पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
नवनीत सिंह तोमर की मांग केवल इतनी थी कि उनके गांव तक वर्षों से सड़क नहीं बनी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर वे लगातार धरने और अनशन पर बैठे थे।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि गांव की सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।