मुरैना NH-44 पर दौड़ते कंटेनर के केबिन में लगी आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न
मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब होटल इंद्रलोक के सामने चल रहे एक कंटेनर के केबिन में अचानक आ.ग लग गई। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर केबिन से कूदकर अपनी जा.न बचाई।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आ.ग बुझाने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आ.ग कंटेनर के केबिन में लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
#मुरैना #morena