चकरनगर: विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से गाँव-गाँव प्रचार शुरू, समझौते से मामले निपटाने को दी जा रही प्राथमिकता
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत के निर्देशन में इटावा जनपद में विचाराधीन मुकदमों का न्याय सहायता अभियान के तहत सर्वे किया जा रहा है ।जिसके क्रम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पैरालीगल वालंटियर अश्वनी त्रिपाठी ने मौजूद लोगों को बताया कि हम लोग गाँव- गाँव जाकर विचाराधीन मुकदमों में समझौते की पहल की जा रही है।