फिरोजाबाद में स्टेशन रोड पर छात्राओं के बीच कहासुनी, स्थानीय लोगों ने कराया शांत
शिकोहाबाद: बीडीएम कॉलेज के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कोचिंग से लौट रही छात्राओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते बीच सड़क पर हंगामा जैसी स्थिति बन गई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
रिपोर्ट: कश्मीर सिंह, पत्रकार, फिरोजाबाद
#Shikohabad #FirozabadNews #StationRoadShikohabad #ViralVideoShikohabad #KashmirSinghJournalist