प्रतापगढ़: उमरा गांव में एक हफ्ते से टूटा पड़ा है विद्युत पोल, शिकायत के बावजूद भी नहीं कराया गया ठीक #jansamasya
प्रतापगढ़ जनपद के उमरा गांव में एक हफ्ते से विद्युत पोल टूट कर गिरा है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग कर्मियों से किया था। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे से दस घरों की बत्ती गुल है। उमरा गांव के रहने वाले शिव श्याम विश्वकर्मा ने बताया कि एक हफ्ता पूर्व से विद्युत पोल टूट कर गिर गया है। ग्रामीणों ने शिकायत संबंधित अधिकारियों से की है।