बोलबा: बोलबा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, जंगलों में टेंट बनाकर खेती की रखवाली
Bolba, Simdega | Sep 30, 2026 बोलबा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों के फसलों पर अब दिक्कत आ गई है। बुधवार को 3:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में टेंट लगाकर फसलों की रक्षा कर रहे हैं ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके सब कुछ महंगा होने के बाद कई लोगों ने तो हाथी के डर से खेती करना ही बंद कर दिया है।