धनौरा: गजरौला हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में 10 कांवड़िये हुए घायल, 6 की हालत गंभीर
रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 के आसपास में गजरौला हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसे में 10 कावड़ी एक घायल हो गए, इसमें घायल सागर निवासी रामपुर, भुवनेश निवासी रामपुर, अमन निवासी कटघर मुरादाबाद, विवेक कुमार मुरादाबाद, अमन कुमार मुरादाबाद, सर्वेश मौर्य मुरादाबाद, अनिकेत, गुरुदेव, लोकेश, रवि यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर बृजघाट से कावड़ लेने जा रहे थे।