धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में हुई टक्कर, दो कांवड़ियों की हुई मौत व एक की हालत गंभीर
सम्भल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के फतेहउल्ला गंज निवासी नितिन (21) पुत्र जोगेंद्र व अनुज (22) पुत्र राजेंद्र व मनु उर्फ अनिकेत गांव के ही 30 कांवड़ियों के जत्थे में बाइक से कांवड़ लेने के लिए बृजघाट जा रहे थे। गजरौला के निकट कांवड़ियों वाली लाइन में बृजघाट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली व नितिन की बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई।