धनौरा: गजरौला हाईवे पर नाईपुरा के पास बाइक फिसलने से 2 कांवड़िये हुए घायल, हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी अंकित पुत्र डालचंद, शिवम पुत्र कमल सिंह बाइक पर सवार होकर बृजघाट गंगा धाम से कावड़ लेने जा रहे थे, रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 1:30 के आसपास में जैसे ही उनकी बाइक गजरौला हाईवे स्थित नाईपुरा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर फिसल गई।