Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान लखीसराय। आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय, लखीसराय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर जागरूकता अभियान चलाया गया। पोस्टर के माध्यम से लोगों को 90 दिनों से अधिक पुराने एवं लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे पर विशेष छूट की जानकारी दी गई। साथ ही आमजनों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने लंबित चालानों का त्वरित निपटारा कराएं। जिला प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

MORE NEWS

श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से जाना हाल#lakhisarai

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की, सुरक्षा व सुविधा को बताया बेहतर

लखीसराय। श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी लखीसराय  शैलेन्द्र कुमार ने श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधे संवाद कर ड्यूटी के दौरान आ रही कठिनाइयों एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

डीएम ने मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके।

इस दौरान उप विकास आयुक्त  सुमित कुमार ने भी मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी में किसी भी अधिकारी या कर्मी को परेशानी होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारी को दें। समस्याओं का शीघ्र समाधान कराते हुए सभी कर्मियों को पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं से भी लिया फीडबैक

जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर संतोष जताया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मेला में जिस प्रकार की व्यवस्था की गई है, उसे आगे भी बनाए रखा जाना चाहिए।

डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा मेला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से जाना हाल#lakhisarai श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की, सुरक्षा व सुविधा को बताया बेहतर लखीसराय। श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेन्द्र कुमार ने श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधे संवाद कर ड्यूटी के दौरान आ रही कठिनाइयों एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। डीएम ने मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके। इस दौरान उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने भी मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी में किसी भी अधिकारी या कर्मी को परेशानी होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारी को दें। समस्याओं का शीघ्र समाधान कराते हुए सभी कर्मियों को पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। श्रद्धालुओं से भी लिया फीडबैक जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर संतोष जताया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मेला में जिस प्रकार की व्यवस्था की गई है, उसे आगे भी बनाए रखा जाना चाहिए। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा मेला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 8, 2026

DCS-शारदीय 2026 को लेकर सर्वेयर व सुपरवाइजर का जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

लखीसराय। संयुक्त कृषि भवन, लखीसराय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को DCS (Digital Crop Survey)-शारदीय 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी सर्वेयर एवं सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी, लखीसराय ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक (शष्य) बीज विश्लेषण-सह-जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण)-सह-सहायक नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर-DCS, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कृषि कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला DCS नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की वर्तमान कार्यप्रणाली, संशोधित प्रक्रिया एवं नए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया, मोबाइल एप के संचालन, आंकड़ों की प्रविष्टि एवं सत्यापन तथा सर्वेक्षण से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि संशोधित प्रक्रिया के तहत सर्वेक्षण कार्य करते समय आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता और समयबद्ध प्रविष्टि पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पूर्व की प्रक्रिया की तुलना में किए गए बदलावों और तकनीकी पहलुओं से भी कर्मियों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वेयर एवं सुपरवाइजर ने मोबाइल एप के संचालन, डाटा प्रविष्टि और सर्वेक्षण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई शंकाओं एवं समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि DCS-शारदीय 2026 के सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करें। साथ ही संशोधित दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

DCS-शारदीय 2026 को लेकर सर्वेयर व सुपरवाइजर का जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित लखीसराय। संयुक्त कृषि भवन, लखीसराय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को DCS (Digital Crop Survey)-शारदीय 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी सर्वेयर एवं सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी, लखीसराय ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक (शष्य) बीज विश्लेषण-सह-जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण)-सह-सहायक नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर-DCS, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कृषि कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला DCS नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की वर्तमान कार्यप्रणाली, संशोधित प्रक्रिया एवं नए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया, मोबाइल एप के संचालन, आंकड़ों की प्रविष्टि एवं सत्यापन तथा सर्वेक्षण से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित प्रक्रिया के तहत सर्वेक्षण कार्य करते समय आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता और समयबद्ध प्रविष्टि पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पूर्व की प्रक्रिया की तुलना में किए गए बदलावों और तकनीकी पहलुओं से भी कर्मियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सर्वेयर एवं सुपरवाइजर ने मोबाइल एप के संचालन, डाटा प्रविष्टि और सर्वेक्षण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई शंकाओं एवं समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि DCS-शारदीय 2026 के सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करें। साथ ही संशोधित दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 8, 2026

लखीसराय। शहर के नया बाजार में चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान वसूली गई जर्माने की राशि।#lakhisarai

लखीसराय। शहर के नया बाजार में चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान वसूली गई जर्माने की राशि।#lakhisarai

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 8, 2026