समाधान दिवस में हंगामा करने वाली युवती के मामले में बेल्थरारोड एसडीएम का स्पष्टीकरण, पहले ही हो चुकी है पैमाइश
#बलिया: #बेल्थरारोड में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद को लेकर युवती द्वारा #हंगामा और #वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष समीक्षा का आश्वासन दिया है। एसडीएम शरद चौधरी ने रविवार को बताया कि शिकायतकर्ता अफसाना सिद्दीकी की विवादित भूमि की अगस्त 2024 में #राजस्व विभाग द्वारा #पैमाइश कराई जा चुकी है, जिसमें अभिलेखों के अनुसार उनकी पूरी भूमि मौके पर पाई गई थी। #एसडीएम ने कहा कि यदि शिकायतकर्ता को अब भी कोई आपत्ति है तो प्रकरण की पुनः जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #प्रशासन ने मामले के निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया है।