सिंगरौली: हेड मास्टर एवं बीएसी सस्पेंड, बीआरसीसी आज कलेक्टर के समक्ष होंगे पेश,कबाड़ियों के हाथों पुस्तकों को बेचने का है मामला
कलेक्टर के निर्देश गठित टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ एसबी सिंह ने माध्यमिक विद्यालय पिपरवान के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामेश्वर जायसवाल एवं बीएसी शिवकुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं चर्चित बीआरसीसी सियाराम भारती को शुक्रवार यानी आज कलेक्टर के समक्ष पेश होने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।