सिंगरौली: CM केजरीवाल को 177 दिनों बाद मिली जमानत, जिले में AAP की प्रदेश अध्यक्ष व महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दे दी है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं निगम महापौर रानी अग्रवाल ने बताया है कि आखिर सत्य की जीत होती है और हमारे मुख्यमंत्री सभी बहनों के भाई एवं माता के बेटे हैं सभी माता बहनों का उन्हें आशीर्वाद मिला है।