सिंगरौली: माजन मोड़ पर विस्फोटक लोड ट्रक में लगी आग पर पुलिस ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला, तैनात आरक्षक ने दिखाया अदम्य साहस
गुरुवार को उड़ीसा से चलकर विस्फोटक लोड कर एक ट्रक सोलार इंडस्ट्रीज बलियरी जा रहा था। ट्रक जैसे ही माजन मोड़ पहुंचा उसके टायर में आग लग गयी। यातायात ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने आग जलते देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दिया। नगर निगम फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आज पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।