पीरो: नए ACO का भव्य स्वागत, चरपोखरी और पीरो में बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दिया भरोसा
Piro, Bhojpur | Apr 25, 2026 नव पदस्थापित एसीओ (एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर) सत्य प्रकाश सिंह उर्फ विकास कुमार का चरपोखरी एवं पीरो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एसीओ ने शनिवार की शाम 5:00 के करीब सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित किया।