कटनी - उधारी का सामान नहीं मिला तो भड़का विवाद, बीच सड़क युवक की लाठी-डंडों से पिटाई।
कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी में उधारी के सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।