धार में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बंदूक लाइसेंस को लेकर एक किसान ने कलेक्टर के सामने नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। चिकलिया गांव के किसान लालचंद पाटीदार का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2023 में बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया के तहत आवेदन अन्य स्तरों से स्वीकृत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया, लेकिन लंबे समय से फाइल आगे नहीं बढ़ रही है।लालचंद का कहना है कि वह परिवार के साथ गांव चिकलिया से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर बने मकान में रहते हैं। उनके अनुसार वर्ष 2017 से 2025 के बीच खेत स्थित मकान पर 4 से 5 बार चोरी हो चुकी है। चोरी की घटनाओं की शिकायत भी उन्होंने संबंधित थाने में दर्ज कराई है।
Huzur, Bhopal | Sep 1, 2026