गुना: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई जांच
गुना में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला न्यायालय में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 7 अप्रैल को लगाया। सीएमएचओ ने बताया, 300 से अधिक न्यायिक अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। दवाइयां का वितरण किया। 75 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लेकर सीबीसी और शुगर जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान विशेष न्यायाधीश अधिवक्ता कर्मचारी मौजूद रहे।