Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी ============================================================ आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध विक्रेताओं, डेयरियों एवं चिलिंग सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने आज छिंदवाड़ा शहर स्थित कुरई दुग्ध संकलन केंद्र से दूध के नमूने लिए। साथ ही हरदागढ़ एवं जुन्नारदेव क्षेत्र की डेयरियों का निरीक्षण कर वहां से भी दूध के नमूने एकत्रित किए । वहीं 23 जुलाई 2026 को छिंदवाड़ा शहर स्थित देव दूध डेयरी से मिश्रित दूध, खोया एवं दही के नमूने, गौरव डेयरी से मिक्स मिल्क के दो नमूने, कन्हर गांव स्थित अर्नव दूध डेयरी से दूध का नमूना तथा बोरगांव (सौंसर) स्थित नर्मदा दुग्ध संकलन केंद्र से दूध के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में यदि कोई नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न दूध डेयरियों, पनीर निर्माण इकाइयों एवं फुटकर विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी अथवा अमानक दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को सुधार सूचना भी जारी की गई।

54 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

MORE NEWS

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत खजरी एवं कुकड़ा जगत के स्थानीय निवासियों एवं आमजन को खजरी चौक पर एकत्रित कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। 
 
#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत खजरी एवं कुकड़ा जगत के स्थानीय निवासियों एवं आमजन को खजरी चौक पर एकत्रित कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली परासिया में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तेज करने के दिये निर्देश
===============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने शुक्रवार को विकासखंड परासिया में सभी पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों एवं गौसेवक मैत्री की समीक्षा बैठक ली।
      बैठक में हिरण्यगर्भ अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही केसीसी पशुपालन के आवेदन, क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत शिविर आयोजित कर आवेदन तैयार कराने एवं संबंधित बैंकों में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
      उप संचालक डॉ.पक्षवार ने डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने तथा कामधेनु योजना के तहत बैंकों से समन्वय कर प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद विकासखंड जुन्नारदेव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ डॉ. रविंद्र नागले, डॉ. छत्रपाल टांडेकर, डॉ. राजेश कुमार चेडगे, डॉ. उषा क्षत्रिय, श्री विपिन, श्री अनिल, श्री संजय, श्री शिवम एवं कु. करिश्मा सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे।

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली परासिया में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तेज करने के दिये निर्देश =============================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने शुक्रवार को विकासखंड परासिया में सभी पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों एवं गौसेवक मैत्री की समीक्षा बैठक ली। बैठक में हिरण्यगर्भ अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही केसीसी पशुपालन के आवेदन, क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत शिविर आयोजित कर आवेदन तैयार कराने एवं संबंधित बैंकों में जमा कराने के निर्देश दिए गए। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने तथा कामधेनु योजना के तहत बैंकों से समन्वय कर प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद विकासखंड जुन्नारदेव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ डॉ. रविंद्र नागले, डॉ. छत्रपाल टांडेकर, डॉ. राजेश कुमार चेडगे, डॉ. उषा क्षत्रिय, श्री विपिन, श्री अनिल, श्री संजय, श्री शिवम एवं कु. करिश्मा सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 में 5 दलों द्वारा 272 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

19 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
============================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शुक्रवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 स्वामी दयानंद सरस्वती में स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिक निगम के संयुक्त 5 दल द्वारा 272 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 19 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 में 5 दलों द्वारा 272 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 19 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ============================================================ डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शुक्रवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 स्वामी दयानंद सरस्वती में स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिक निगम के संयुक्त 5 दल द्वारा 272 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 19 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

पैरालीगल वालेंटियर्स को सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण
=============================================================

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार की प्रमुख उपस्थिति में शुक्रवार को एडीआर भवन, जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा में पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीश श्री प्रेमपाल सिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विपेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित थे।
      प्रशिक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश सिंह ने पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय ने डिजिटल न्याय वितरण में पैरालीगल वालेंटियर्स की भूमिका की जानकारी दी।
      जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री अमित बावने ने सीआईएस सॉफ्टवेयर, जबकि जिला सिस्टम एनालिस्ट श्री विजय शेरके ने ई-फाइलिंग, ई-पे, समंस, ई-कोर्ट सर्विसेस, केस स्टेटस एवं कॉज लिस्ट से संबंधित जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरएसीटी के डायरेक्टर श्री अरविंद कुमार, फैकल्टी श्री मिलन मालवीय एवं साइबर सेल पुलिस छिंदवाड़ा के श्री मोहित चंद्रवंशी ने साइबर ठगी के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर हेल्पलाइन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

पैरालीगल वालेंटियर्स को सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण ============================================================= म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार की प्रमुख उपस्थिति में शुक्रवार को एडीआर भवन, जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा में पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीश श्री प्रेमपाल सिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विपेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश सिंह ने पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय ने डिजिटल न्याय वितरण में पैरालीगल वालेंटियर्स की भूमिका की जानकारी दी। जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री अमित बावने ने सीआईएस सॉफ्टवेयर, जबकि जिला सिस्टम एनालिस्ट श्री विजय शेरके ने ई-फाइलिंग, ई-पे, समंस, ई-कोर्ट सर्विसेस, केस स्टेटस एवं कॉज लिस्ट से संबंधित जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरएसीटी के डायरेक्टर श्री अरविंद कुमार, फैकल्टी श्री मिलन मालवीय एवं साइबर सेल पुलिस छिंदवाड़ा के श्री मोहित चंद्रवंशी ने साइबर ठगी के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर हेल्पलाइन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026