उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली परासिया में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तेज करने के दिये निर्देश
===============================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने शुक्रवार को विकासखंड परासिया में सभी पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों एवं गौसेवक मैत्री की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में हिरण्यगर्भ अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही केसीसी पशुपालन के आवेदन, क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत शिविर आयोजित कर आवेदन तैयार कराने एवं संबंधित बैंकों में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
उप संचालक डॉ.पक्षवार ने डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने तथा कामधेनु योजना के तहत बैंकों से समन्वय कर प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद विकासखंड जुन्नारदेव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ डॉ. रविंद्र नागले, डॉ. छत्रपाल टांडेकर, डॉ. राजेश कुमार चेडगे, डॉ. उषा क्षत्रिय, श्री विपिन, श्री अनिल, श्री संजय, श्री शिवम एवं कु. करिश्मा सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे।
69 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026