अनाज मंडी बापौली के प्रांगण में तहसीलदार बापौली जसबीर मलिक की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के छात्र- छात्राओं तथा उनके शिक्षकों ने अनेकों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ,सामाजिक प्रबुद्ध जनों के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तहसीलदार जसबीर मलिक ने आवाहन किया कि कल होने वाले योग केअंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागी बनकर योग के कार्यक्रम को सफल बनाए और कहा कि योग भारत की अमूल्य विरासत है यह केवल व्यायाम नहीं है बल्कि मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है
इसलिए जीवन में योग जरूर अपनाए।
योगा ट्रेनर सतीश वर्मा ने बहुत शानदार ढंग से योगाभ्यास कराया और योग के महत्व को समझाते हुए कहा की योग से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है, शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है, आज की भाग दौड़ भरी जीवन शैली में योग का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। मंच का सफ़ल संचालन सुनील वत्स ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या बिंदिया, प्राध्यापक आज़ाद सिंह रावल, पवन शर्मा, सुनील वत्स, जितेंद्र,आयुष विभाग से डॉ० सुदेश पाल, संदीप, सतीश वर्मा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास रहेजा, प्रीतम प्रधान, अनिल रावल,
सुंदर मास्टर, अजीत सिंह रावल आदि उपस्थित रहे।