नवागढ़: सेमरा-अवरीद गांव में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने पिकअप वाहन किया ज़ब्त
दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के मदनपुर गांव के साधु राम कश्यप का 19 वर्षीय बेटा अभषेक कश्यप, अपनी मां को अवरीद गांव के रिश्तेदार के घर शादी समारोह में छोड़ने आया हुआ था। वह अवरीद गांव से वापस अपने घर जाते समय सेमरा गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक अभषेक कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया।