हनुमानगढ़: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, 12 वाहन किए गए सीज, जिसमें 10 मोटर साइकिल और 2 टेम्पो शामिल
सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने सोमवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालों और बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 12 वाहनों को सीज किया गया। यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में चलाए गए।