तमकुही राज: रामकोला चट्टी में दूसरे दिन भी जारी रहा पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू का धरना, किसान भी पहुँचे
तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले NH727B के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई किसानों के जमीन की वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू द्वारा रामकोला चट्टी पर दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में काफी संख्या में महिला व पुरुष किसानों ने पहुँचकर हिस्सा लिया।