तमकुही राज: जमसड़िया में पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम वापस लौटी
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम जमसड़िया में तब हंगामा मच गया जब पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने आये राजस्व टीम के एक लेखपाल पर रूपया लेने का आरोप लगाते हुए एक युवक निर्माणधीन पानी टंकी पर चढ़ जान देने की बात करने लगा। एका एक उत्पन्न हुई परिस्थिति से राजस्व टीम को बैकफुट पर आना पड़ा और कार्यवाही रोकनी पड़ी और काफी मनौवल व आश्वासन के बाद युवक टंकी से नीचे उतरा।