बड़ा डूंगरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवक गंभीर घायल; एमजी अस्पताल में भर्ती
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ा डूंगरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पहले छोटा डूंगरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया।
घायलों की पहचान वडलीपाड़ा निवासी अर्जुन और राहुल तथा छोटा डूंगरा निवासी रामा पुत्र बदा के रूप में हुई है। तीनों को एमजी अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर उपचार जारी है।
#Banswara #Sajjangarh #BadaDungra #RoadAccident #BikeAccident AccidentNews
Dungarpur, Dungarpur | Aug 27, 2026