महरौनी: महरौनी सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों के मुख्यालय से संबंधीकरण निरस्त करने की मांग को लेकर नपंअ ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
महरौनी नपंअ प्रतिनिधि दुष्यंत बडोनिया ने शनिवार शाम के समय श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को सीएम आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि स्थित सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों का जिला मुख्यालय पर संबंधिकरण होने के चलते गरीब एवं निर्धनों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त संबंधिकरण को निरस्त किए जाने की मांग की।