सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: बंसी सिधरामपुर पथ पर ग्रामीण कार्य विभाग ने मरम्मत कार्य कराया
बंसी सिद्धरामपुर पथ में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बुधवार को दोपहर 3:00 बजे सड़क मरम्मत का कार्य करवाया गया। पुनपुन नदी में आई बाढ़ के कारण सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में कट गया था। कई गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर टूटे हुए पथ का मरम्मत करवाया गया।