उन्नाव में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में उन्नाव सदर तहसील के एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने परियर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।