हरियाणा जींद खबर:- जींद (नंदगढ़ गांव) के रहने वाले 27 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल (उर्फ चेतन) का हार्ट अटैक के कारण अचानक निधन हो गया है। उनके जाने से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बुधवार (19 अगस्त 2026) की सुबह मोहित घर पर ही थे, जब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के मुताबिक, इतनी कम उम्र में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक (दिल का दौरा) थी।
मोहित को कुछ समय पहले खेल के दौरान चोट लगी थी, जिसके लिए उनकी सर्जरी (ऑपरेशन) हुई थी। वे रिकवरी फेज में थे और मैदान पर वापसी (कमबैक) के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।
मोहित ने महज 10 साल की उम्र से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली थी। वे अपनी शानदार और तेज रेडिंग स्किल्स के लिए जाने जाते थे। घरेलू और बड़े सर्�
Faridabad, Faridabad | Aug 21, 2026