तुलसीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई रैली का निरीक्षण सीएमओ ने किया
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब 100 दिनों का विशेष जांच व उपचार कार्यक्रम जनपद में शुरू हुआ है। इस संबंध में एक जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में निकाली गई। 3 जनवरी शुक्रवार दोपहर 1 बजे 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान का निरीक्षण मुख्य सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में किया गया।