तुलसीपुर: देवी पाटन शक्ति पीठ पर नववर्ष के पहले दिन सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है
नव वर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी बुधवार को देवीपाटन शक्ति पीठ मंदिर पर सुबह से ही भारी भीड़ श्रद्धालुओं की लगी हुई है। दोपहर 1:00 बजे तक बड़ी लाइन श्रद्धालुओं की देखी गई, लोग दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जनपद एवं गैर जनपद तथा पड़ोसी देश नेपाल से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, योगी मिथलेश नाथ ने बताया कि देर रात तक श्रद्धालु आते रहते हैं।