तुलसीपुर: जरवा थाना पुलिस टीम ने मारपीट करने के मामले में 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
तहसील तुलसीपुर अंतर्गत थाना जरवा पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं चोट पहुंचाने के मामले से संबंधित 2 अभियुक्त को 2 जनवरी दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया वारंटी गण राकेश पुत्र ब्रह्मा निवासी ग्राम मकुनहवा थाना कोतवाली जलवा दिलीप पुत्र ब्रह्मा निवासी ग्राम मकुनहवा थाना कोतवाली जरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायलय रवाना किया गया है।