भितरवार: धूमेश्वर मार्ग पर अवैध रेत का भंडारण, नायब तहसीलदार ने किया ज़ब्त
कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही। इस कार्यवाही के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यवाही करने निकले नायब तहसीलदार ने धूमेश्वर मार्ग पर अवैध रेत के भंडारण को जप्त किया है। लुहारी और पवाया के आसपास अवैध रेत के भंडारण की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी।