फर्रुखाबाद: जिले में खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, नरौरा बांध से गंगा में छोड़ा गया 124173 क्यूसेक पानी
फर्रुखाबाद जनपद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है,मंगलवार शाम को गंगा का जलस्तर 05 सेमी घटकर 136.95 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है और चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर है,जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है और खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज मंगलवार शाम 4 बजे आयी केंद्रीय जल आयोग रिपोर्ट