अशोक नगर: नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी जस्सी किन्नर गिरफ्तार, भोपाल से पकड़ा, संगठित रैकेट के मिले संकेत
अशोकनगर जिले के पिपरई नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन एवं दुष्कर्म और जबरन निकाह कराने के मामले में अशोक नगर पुलिस ने आरोपी जस्सी किन्नर को भोपाल के सीहोर बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है और पूछताछ जारी। इस मामले में संगठित रैकेट की संलिप्तता के संकेत पर SIT गहन जांच कर रही है।